Press "Enter" to skip to content

एक माह से लापता नाबालिग बोली खुद की मर्जी से वृंदावन चली गई थी, वन स्टॉप सेंटर में भेजा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र से 15 मई को अपने घर से लापता एक 16 साल की नाबालिग गुना रेलवे स्टेशन पर मिली। पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से मथुरा वृंदावन चली गई थी। जहां वह मंदिर में रहकर प्रसाद खाकर अपना जीवन यापन कर रही थी। जब किशोरी के परिजनों ने उसे लौट जाने की कहा तो किशोरी ने घर जाने से इनकार कर दिया। जिसके चलते पुलिस ने उक्त किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सौंपते हुए उसे वन स्टॉप सेंटर भिजवा दिया।


जानकारी के अनुसार बीते 15 मई को लुकवासा निवासी एक 16 साल की किशोरी अपने घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसके चलते पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने पर इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। चौकी प्रभारी हुकुम सिंह मीणा ने बताया है कि लगातार पुलिस इस किशोरी की तलाश कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि उक्त किशोरी गुना रेलवे स्टेशन पर है।

जब पुलिस ने किशोरी के धारा 164 के माननीय न्यायालय में बयान कराए तो किशोरी के बयान लिए तो किशोरी ने बताया कि वह अपनी मर्जी से घर से भागकर वृंदावन चली गई थी। वहां एक माह तक वह वृंदावन में मंदिरों में घूमती रही। वहां मंदिरों में जो प्रसाद मिल जाता उससे अपना पेट भर लेती थी। उसे जब अपने घर की याद आई तो वह वापस लौट आई। जब माननीय न्यायालय ने उससे वापस घर जाने की कहा तो किशोरी ने घर जाने से इनकार कर दिया।

जिसके चलते न्यायालय ने उक्त किशोरी को सीडब्ल्यूसी को सुपुर्द कर दिया। जहां सीडब्ल्यूसी ने उक्त किशोरी की काउंसिलिंग की और उसे वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया। अब पुलिस उक्त युवती से घर से चोरी छत के लिए रखे 35 हजार रूपए और भाभी के जेवर के बारे में पूछताछ कर रही है। इस मामले में परिजनों ने मोहना के एक युवक पर अपहरण का भी आरोप लगाया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!