Press "Enter" to skip to content

शिव मंदिर में बदमाश ने मूर्तियाों को छतिग्रस्त किया: ग्रामीणों में रोष / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टोडा गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियों को अज्ञात लोगों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा मंदिर से मां पार्वती की मूर्ति को चोर अपने साथ ले गए। सुबह जब गांव के लोग मंदिर पर दर्शन करने पहुंचे तब इस बात का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार टोडा गांव में डेढ़ सौ वर्ष पुराना शिव मंदिर है। जहां भगवान शंकर, भगवान गणेश मां पार्वती सहित नंदी की प्रतिमा स्थापित थी। सालों पुराना मंदिर होने के चलते इस मंदिर पर लोगों की आस्था है। आज सोमवार की सुबह गांव के रहने वाली नाथीराम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे जहां उन्हें मंदिर की प्रतिमा खंडित दिखी। साथ ही चोर मंदिर में स्थापित मां पार्वती की मूर्ति को चुरा कर अपने साथ ले गए थे।

मंदिर में तोड़फोड़ और मूर्ति चोरी होने की खबर जब गांव में फैली तो ग्रामीण एकजुट हो गए।

इधर धार्मिक आस्थाओं पर आहत पहुंचाने की खबर जैसे ही करैरा थाना पुलिस को लगी, पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी सुरेश शर्मा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव-गांव में शराब बेची जा रही है यह करतूत किसी शराबी द्वारा करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!