Press "Enter" to skip to content

पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने खाया जहर, हुई मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पत्नी अपने ही ससुराल के सामने अपने प्रेमी के घर रहने लगी थी। इस बात को पति बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


जानकारी के मुताबिक टीला गांव का रहने वाला गब्बर परिहार (25) की पत्नी 10 दिन पहले अपने मायके का कहकर निकली थी लेकिन वह गब्बर के बुलाने के बाद भी अपने ससुराल वापस नहीं लौटी थी। 4 दिन पहले गब्बर को पता लगा कि उसकी पत्नी उसी के मकान के सामने दिनेश कडेरे के साथ रह रही है। इससे गब्बर टूट गया। परिजनों ने गब्बर की पत्नी को वापस लाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया था। इसी बात से परेशान गब्बर ने रविवार को यह कदम उठा लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!