Press "Enter" to skip to content

शादी में पहुंचा, खाना खाया और बाइक चुराकर ले गया: पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद की / Shivpuri News

शिवपुरी: फिजिकल थाना पुलिस ने रविवार को शातिर बाइक चोर को पकड़ा है। मोहना के इस शातिर चोर को शादी का निमंत्रण मिला तो शिवपुरी आया और खाना खाकर मैरिज गार्डन से एक बाइक चुराकर ले गया। पुलिस ने दो बाइक बरामद की हैं, दूसरी नरवर से चोरी की थी।


जानकारी के मुताबिक बाइक चोर प्रदीप उर्फ बुद्धा (24) पुत्र हरिमोहन धाकड़ निवासी पुरानी धर्मशाला के पास मोहना को पकड़ा है। पुलिस ने प्रदीप से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में प्रदीप ने बताया कि शादी का निमंत्रण मिला था, इसलिए 20 मई को शिवपुरी आया था। पारस मैरिज गार्डन में शादी समारोह में शामिल हुआ और जाते वक्त बाइक चुराकर ले गया।

दूसरी बाइक उसने नरवर अस्पताल के बाहर से चोरी की थी। पुलिस के मुताबिक प्रदीप धाकड़ के खिलाफ चोरी के 18 मुकदमा दर्ज हैं जिसमें से अकेले कोतवाली थाने में 15 केस शामिल हैं। जबकि नरवर, बैराड़ और फिजीकल थाने में एक-एक केस दर्ज है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!