शिवपुरी: शहर में भारत का दूसरा आर्टिफिशियल ‘पाम आइसलैंड’ बनने जा रहा है। शासकीय मेडिकल कॉलेज के ठीक सामने 16500 वर्गफीट खाली जमीन पर गुजरात की कंसल्टेंसी एजेंसी ने पाम आइसलैंड बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां 240 लाइटिंग पाम ट्री लगाए जाएंगे। इस काम पर 8.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के सामने थीम रोड सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी ने सीधी सड़क बना दी, जिससे बीच वाला हिस्सा खाली पड़ा था। ठेकेदार ने यहां से मुरम निकालकर गहरे गड्ढा कर दिया था, जहां पाम आइसलैंड बनाने के लिए भराव कराया जा रहा है। सबकुछ ठीक ठाक रहा तो अगले दो-तीन महीने में शहर में लाइट से जगमगाता सुंदर पाम आइसलैंड देखने को मिलेगा।
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी दौरे के वक्त खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के आग्रह पर थीम रोड के सौंदर्यीकरण के लिए 8.50 करोड़ स्वीकृति किए थे। उसी कवायद के तहत थीम रोड पर इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ यह पाम आइसलैंड भी बनाया जा रहा है।

शिवपुरी में बनेगा देश का दूसरा आर्टिफिशियल ‘पाम आइसलैंड’, 240 लाइटिंग ट्री लगेंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment