शिवपुरी: कई प्रतिभाएं ऐसी होती है, जो जीवन भर तैयारी करती हैं, और पीएसी फाइट नहीं कर पाती। पर इन चारों प्रतिभाओं ने पीएससी फाइट कर अपनी योग्यतानुसार पद हासिल कर लिया। लेकिन चारों का सपना डिप्टी कलेक्टर बनने का है।
इसलिए अब इन्हें 2019 का शेष रहा पीएससी परीक्षा परिणाम और 2021, 2022 की मेन परीक्षा का इंतजार है ताकि उसे बेहतर ढंग से फाइट कर डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना साकार कर सकें।
चारों को 2019 परिणाम के साथ 2021 और 22 की पीएससी मेंस का भी इंतजार
असिस्टेंट डायरेक्टर एजुकेशन बने यश
बदरवास व्यवसायी सतीश जैन के बेटे यश ने 2019 में परीक्षा दी और वह सफल रहे। लेकिन परिणाम जारी नहीं हुआ। 2020 की पीएससी का परिणाम पक्ष में रहा, जिसमें उन्हें असिस्टेंट डायरेक्टर एजुकेशन बनने में सफलता हासिल हुई है। फिलहाल यश का लक्ष्य आगामी पीएससी फाइट करना है जिसके लिए वह 2019 के साथ 2021 और 22 की पीएससी की मेन परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं, ताकि डिप्टी कलेक्टर बन सकें।
असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर बने राजवीर
पीएससी के घोषित परीक्षा परिणाम में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर बने राजवीर गौर ने बताया उसके पिता प्रीतम सिंह डिप्टी रेंजर है, पहले ही चरण में मुझे 2019 में सफलता मिल गई, लेकिन उसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं हो सका। 2020 में हुई पीएससी परीक्षा में सफलता मिल गईl अब 2019 के साथ 2021 और 2022 की पीएससी का इंतजार हैl जिन्हें फाइट कर डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना वह देखते हैंl
वाणिज्य कर अधिकारी बने प्रदीप गौतम
पीएससी फाइट कर वाणिज्य कर अधिकारी बने कृषक वीरेंद्र गौतम के बेटे प्रदीप गौतम ने बताया वह पुलिस सेवा में आरक्षक था। 2020 की पीएससी में उसने फोकस किया और सफलता मिल गई। 2019 की परीक्षा में उसका प्री में हो गया था लेकिन मेंस में वह रह गए। उन्होंने मेंस के पैटर्न को जाना सफलता तक पहुंचे। अब उनका लक्ष्य 2021-22 के परिणाम पर है, ताकि उसे फाइट कर वह डिप्टी कलेक्टर बन सके।
नायब तहसीलदार बन गई हिमांशी गुप्ता
दिनारा की रहने वाले व्यवसायी रवि गुप्ता की पुत्री हिमांशी गुप्ता ने बताया पहली बार पीएससी परीक्षा उन्होंने 2019 में दी थी, जिसके परिणाम का इंतजार हैl 2020 में हुई पीएससी परीक्षा के दौरान फिर से सफलता मिली, और नायब तहसीलदार बन गईl मेरा लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना है, इसलिए 2019 के रिजल्ट का इंतजार है, और फिर 2021 और 22 की पीएससी भी दी हैl इसलिए इनकी तैयारी पर और अधिक फोकस करूंगी.









Be First to Comment