Press "Enter" to skip to content

प्रेमी-प्रेमिका को पनाह दी तो बटाईदार के परिवार को पीटा: खेत मालिक पर मारपीट करने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: घर से भाग कर आए प्रेमी-प्रेमिका को पनाह देना एक परिवार को महंगा पड़ गया। प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों ने पनाह देने वाले परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच में लिया है।


करैरा थाना क्षेत्र के श्योपुरा गांव के रखने वाले महेश वाल्मिक का गुना का रहने वाला भांजा मुकेश वाल्मिक के शिवपुरी के रहने वाले साले की लड़की को भगाकर ले गया था। शादी करने के बाद दोनों भागकर बीती शाम श्योपुरा गांव अपने मामा के घर न जाते हुए मामा के खेत छिपने पहुंच गए थे। मुकेश वाल्मिक के खेत से सटा हुआ उसके पिता सिरनाम वाल्मिक का खेत है, जहां पर गोलू कुशवाह और राम मिलन कुशवाह दोनों भाई मिलकर सिरनाम के खेत को बटाई से करते हैं वहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं।

गोलू कुशवाह ने बताया कि मुकेश का भांजा मुकेश के साले की लड़की को भगाकर खेत पर ले आया था। दोनों ने बताया था कि हम शादी करके आए हैं और अपने मामा के खेत पर ही रुकेंगे, क्योंकि हम सिरनाम वाल्मिक खेत पर बटाई से काम करते थे, इसीलिए हमने भी कुछ नहीं कहा। इसके बाद दोनों मुकेश वाल्मिक की झोपड़ी में रात रुक गए। रात करीब 1:30 बजे मुकेश, सुमित, सुजीत, चिंटू लाठी-डंडों के साथ हमारे घर पहुंचे और मारपीट करने लगे।

मुकेश ने कहा कि उसके भांजे को हमने शरण दी है। चारों लोगों ने मिलकर मुझे मेरे भाई और मेरी मां को पीटा। इसके बाद मुकेश अपने भांजे और साले की लड़की को पीटते हुए अपने साथ ले गया। चारों लोगों ने सुबह आकर एक बार फिर हमारे साथ मारपीट कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!