Press "Enter" to skip to content

महिला का मंगल सूत्र लूटने की कोशिश, दो बदमाश गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: मायापुर थाना पुलिस ने बाइक सवार पति की आंखों में मिर्ची झोंककर पत्नी से मंगलसूत्र लूटने की कोशिश करने वालों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है तीसरा फरार है।


गोपाल (22) पुत्र विजय गिरि निवासी मायापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी 6 जून दोपहर 3 बजे शिवपुरी से लौटते वक्त मायापुर घाटी के पास बाइक सवार 3 बदमाश आए और आंखों में मिर्ची झोंककर पत्नी का मंगलसूत्र लूटने की कोशिश की।

गोपाल ने एक के चेहरे से तौलिया हटाई तो वह मायापुर का अमन दुबे निकला। अमन डर गया और दोनों साथियों के संग भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज अमन पुत्र संजय दुबे निवासी बूढौन को गिरफ्तार किया तो उसने राहुल उर्फ रॉकी (20) पुत्र मुकेश रजक निवासी गणेशखेड़ा और राज प्रताप ठाकुर निवासी बूढौन का नाम बताया। राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राज ठाकुर फरार है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!