Press "Enter" to skip to content

9 साल के मासूम को सांप ने काटा, अंतिम संस्कार के दौरान कर दी टॉयलेट, झाड फूंक में लगे रहे परिजन / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजीकल थाना क्षेत्र के छत्री गेट के पास रहने वाले एक 9 वर्षीय बालक को उस समय सांप ने काट लिया जब वह अपने घर पर सो रहा था। सांप के काटने के बाद परिजन उसे बैराढ़ थाना क्षेत्र में दूल्हादेव स्थान पर ले गए। जहां बालक की झाड़फूंक कराई गई। लेकिन उसे आराम नहीं मिला तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


इसके बाद परिजन बालक का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए, तभी बालक ने बाथरुम कर दी। जिससे परिजन उसका अंतिम संस्कार न करते हुए पुनः झाड़फूंक कराने ले गए। समाचार लिखे जाने तक परिजन झाड़फूंक में व्यस्त थे। इस कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं हो सका। इस पूरे मामले में जब फिजिकल थाना प्रभारी अरविंद छारी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार छत्री गेट के पास रहने वाले मानसिंह कुशवाह रात में अपने परिजनों के साथ खाना खा पीकर सोए थे। उसी दौरान उनका 9 वर्षीय बेटा कृष्णा कुशवाह भी सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उनके मकान में एक सांप घुस आया। जिसने कृष्णा को काट लिया। सांप के काटने के बाद कृष्णा की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर पोहरी के दूल्हादेव स्थान पर ले गए। जहां तांत्रिक ने झाड़फूंक की। लेकिन कृष्णा पर कोई असर नहीं हुआ और तांत्रिक ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि जहर पूरे शहर में फैल चुका है। इसलिए अब उम्मीद करना निर्थक है। इसके बाद परिजन कृष्णा को शिवपुरी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!