Press "Enter" to skip to content

बहू ने भाई के साथ मिलकर सास ससुर को जमकर पीटा / Shivpuri News

शिवपुरी जनपद के रातौर गांव में एक बहू ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने सास-ससुर के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल ससुर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ससुर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी बहू और उसके भाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


ग्राम रातौर के रहने वाले रामचरण प्रजापति पुत्र स्व. हरज्ञान प्रजापति उम्र 48 साल ने बताया कि मेरे बेटे ब्रजेश की पहली पत्नी की मौत दो साल पहले हो गई थी। बहू अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई थी। बच्चों की देख रेख के लिए ब्रजेश ने अशोकनगर की रहने श्यामो से शादी कर ली थी। श्यामो की भी एक बेटी है।

बच्चो को खाना देने पर हुआ विवाद

रामचरण प्रजापति ने बताया कि श्यामो दोनों बच्चों का ख्याल नहीं रखती है उनके साथ सौतेला व्यवहार करती है। जबकि बच्चों की देखवाल और मां की कमी को पूरा करने के लिए ब्रजेश की दूसरी शादी करवाई थी। बीती रात 9 बजे की बात है मेरी बहू ने दोनों बच्चों खाने के लिए थोड़े चावल दे दिए थे जबकि घर में रोटियां भी बनी थीं। बहू अपने भाई सीताराम प्रजापति को खाना खिला रही थी मैनें बहू से कहा कि बच्चों को रोटियां क्यों नहीं दी। बच्चों का चावल से पेट नहीं भरेगा।

इसी बात से बहू श्यामों भड़का गई गालियां बकने लगी। जब मेरी पत्नी जमुना ने बहू को गालियां देने से मना किया तो बहू ने लाठी उठाकर मेरी और मेरी पत्नी की मारपीट कर दी। इतने में बहू के भाई ने मेरे सिर में कुल्हाड़ी मार दी जिससे में गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!