शिवपुरी: बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत मागरौल के रोजगार सहायक ने गबन के 2 लाख रु. जमा नहीं कराने पर नौकरी से हटा दिया है। सिकरावदा के पूर्व सरपंच और खांदी पंचायत के पूर्व सरपंच के खिलाफ जेल वारंट जारी हो गए हैं। जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने धारा 92 के तहत वसूली की राशि जमा नहीं कराने पर यह कार्रवाई की है। संबंधित थाना प्रभारियों को गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सीईओ मरावी ने बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत मागरौल के रोजगार सहायक दिनेश यादव के खिलाफ धारा 92 के तहत 2 लाख रुपए की वसूली का आदेश निकाला था। लेकिन रोजगार सहायक दिनेश यादव ने वसूली की यह रकम जमा नहीं कराई। इसलिए जिपं सीईओ ने रोजगार सहायक की सेवाएं समाप्ति की कार्रवाई कर दी है।
इसके अलावा शिवपुरी जनपद की ग्राम पंचायत सिकरावदा के पूर्व सरपंच लखन परिहार ने भी धारा 92 के तहत 32 हजार 500 रु. वसूली निकली है। इसी तरह ग्राम पंचायत खांदी के पूर्व सरपंच बनवारीलाल धाकड़ पर भी 75 हजार 927 रुपए की वसूली निकली है। दोनों सरपंचों ने वसूली की उक्त रकम जमा नहीं कराई है। जिपं सीईओ मरावी ने शुक्रवार को जेल वारंट जारी कर दिए हैं। दोनों पूर्व सरपंचों को गिरफ्तार कर 30 दिन के लिए जेल भेजा जाएगा।

दो पूर्व सरपंच को जेल वारंट: गबन के 2 लाख रुपए जमा नहीं कराने पर रोजगार सहायक बर्खास्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment