Press "Enter" to skip to content

जीजा-साले की मौत: सास गंभीर; बेटी से मिलने झांसी के अस्पताल जा रहे थे बाइक सवार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र से सटे झांसी बॉर्डर के पास एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में जीजा-साले की मौत हुई है। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल है। महिला को झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया है। तीनों बाइक सवार करैरा से झांसी की तरफ जा रहे थे। झांसी जिले की रक्सा थाना पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्ट्म के लिए भेज मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक दिनारा थाना क्षेत्र के छितीपुर के रहने वाले बृजेश लोधी पुत्र सीताराम लोधी (40) की बेटी नेहा लोधी के यहां 2 दिन पहले झांसी के अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। शुक्रवार को बृजेश लोधी निवासी छितीपुर अपनी बेटी से मिलने एवं करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर गांव के रहने वाले अपने साले आशीष लोधी (28) और अपनी सास के साथ बाइक पर सवार होकर झांसी जा रहे थे।

इसी दौरान झांसी जिले के रक्सा थाना क्षेत्र के करोदीं माता मंदिर के पास फोरलेन हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक का पहिया आशीष लोधी के ऊपर से गुजर गया जिससे आशीष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घायल हुए बृजेश लोधी निवासी छितीपुर को तत्काल एंबुलेंस की मदद से झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बृजेश ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। घटना में बृजेश लोधी की सास भी घायल हुई हैं। जिन्हें उपचार के लिए झांसी के अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि 28 साल का आशीष लोधी अपने पीछे एक मासूम को छोड़ गया। ब्रजेश लोधी भी अपने एक बेटे को छोड़ गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!