Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में अचानक दाबत खाने पहुंचा मगरमच्छ / Shivpuri News

शिवपुरी के चिंताहरण क्षेत्र में मगरमच्छों का निकलना आम हो चुका है। हालत ऐसे है कि गर्मी के दिनों में मगरमच्छ कभी भी क्षेत्र में निकल आते हैं, जिससे इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों को मगरमच्छ से खतरा बना रहता है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक बार फिर चिंताहरण मंदिर के पास एक 15 फ़ीट का मगरमच्छ केवट परिवार के शादी समारोह में घुस गया। शादी समारोह में करीब 200 लोग शामिल थे। मेहमानों का खाना-पीना चल रहा था।


इसी दौरान विशालकाय मगरमच्छ को देख हड़कंप की स्थिति बन गई। मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद केवट परिवार के कुछ युवाओं ने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर रखा, जब टीम नहीं पहुंची तो युवाओं ने मगरमच्छ को जाधव सागर में ले जाकर छोड़ दिया।

सीख लिया है मगरमच्छ को पकड़ना

साल भर में कई दफा मगरमच्छ चिंताहरण मंदिर के पास रह रहे केवट परिवारों के घरों में घुस आते हैं। राहुल केवट ने बताया कि इससे पहले भी कई बार मगरमच्छ हमारे घरों में घुस आए थे। कई बार वन विभाग की टीम को मगरमच्छ के रेस्क्यू करने के लिए सूचना दी थी लेकिन कई बार टीम मगरमच्छ को रेस्क्यू करने नहीं पहुंची। धीरे-धीरे करके हमारे कुछ युवा साथियों ने मगरमच्छ को स्वतः ही रेस्क्यू करना सीख लिया। इसके बावजूद मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग को दी जाती है। कुछ घंटों के इंतजार के बाद हमें ही मगरमच्छ को पकड़कर जाधव सागर में छोड़ना पड़ता है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!