शिवपुरी में 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी हुई है। आरोपी बच्ची को गोली-बिस्किट दिलाने के बहाने खेत में ले गया और यहां उसके साथ 4 घंटे तक दुष्कर्म किया। यह सनसनीखेज वारदात जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद परिजन को बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली, उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
खून से लथपथ और दर्द से कराहती मिली बच्ची, आरोपी भागा
जानकारी के मुताबिक वारदात रन्नौद कस्बे की आदिवासी बस्ती में हुई है। बस्ती का रहने वाला जगत पिता लखन आदिवासी (19) पड़ोस की रहने वाली 5 साल की मासूम को गुरूवार रात करीब 7 बजे दुकान से गोली-बिस्किट दिलाने के बहाने अपने साथ खेत में ले गया। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
इधर मासूम के घर से लापता होने के बाद बच्ची की मां सहित परिजन अपनी बेटी को तलाशने में लगे। रात करीब 11 बजे परिजन बच्ची को ढूंढते-ढूंढते एक खेत में पहुंचे। यहां बच्ची की आवाज को मां ने सुन लिया। मां तुरंत बेटी के पास पहुंची तो वहां मौजदू आरोपी भाग गया। बच्ची खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। परिजन उसे तुरंत थाने लेकर गए, यहां से बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ़ पास्को सहित दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

5 साल की मासूम को गोली-बिस्किट का लालच देकर खेत में ले गया, 4 घंटे तक किया रेप, खून से लथपथ मिली मासूम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment