Press "Enter" to skip to content

नरवाई में लगी आग, फायरब्रिगेड की मदद से पाया आग पर काबू, बनी रही हड़कंप की स्थिति / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ढेकुआं गांव में लगी आग से अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों को उनके घरों के जलने का डर सता रहा था। पूरा गांव, गांव की ओर बढ़ती आग को रोकने की जुगत में लगा रहा। हालांकि फायर ब्रिगेड की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पा लिया गया, तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


नरवाई जलाने से फैली आग

जानकारी के मुताबिक़ ढेंकुआ गांव से सटे हुए खेत की नरवाई में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। नरवाई में भड़की आग ने व्यापक रूप ले लिया। आग धीरे-धीरे खेत से बाहर गांव के गुर्जर मोहल्ले तक फैल गई। मोहल्ले के घूरे में भड़की आग ने ग्रामीणों को चिंता में डाल दिया था। आग ने आसपास की झाड़ियों सहित गांव में खड़े खजूर के पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

गांव की ओर बढ़ती आग को रोकने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही फायर बिग्रेड को भी इसकी सूचना दी थी। इधर, ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए गांव में लगे बोरवेल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया था। गनीमत रही कि समय पर फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच गई, जहां कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो ग्रामीणों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!