Press "Enter" to skip to content

बाइक और केश जब्त: 2.03 लाख की लूट करने वाले दो नाबालिग दतिया से पकड़े / Shivpuri News

शिवपुरी: दो सप्ताह पहले हुई 2.03 लाख रु. की लूट करने वाले दो नाबालिग निकले हैं। नरवर थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को दतिया के प्रकाश नगर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलाव लूटा गया कैश भी बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज की मद से पुलिस दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ सकी।


जानकारी के मुताबिक फरियादी बलराम राजपूत निवासी सोन्हर से 22 मई 2023 को घर लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाश 2.03 लाख रु. कैश लूटकर ले गए थे। बदमाशों ने पहाड़गढ़ तिराहे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी में लात मारकर बलराम को पहले गिराया, फिर बैग लूटकर भाग निकले।

पुलिस ने घटना के बाद छानबीन शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता ला कि दोनों बदमाश दतिया जिले के प्रकाश नगर के रहने वाले हैं। नरवर थाना पुलिस दतिया पुलिस की मदद से दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने पहुंची। चूंकि दोनों बदमाशों की उम्र लगभग 15 साल होने की वजह से नाबालिग थे। लेकिन सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर आखिरकार पुलिस ने दोनों नाबालिगों को ना सिर्फ गिरफ्तार किया है बल्कि कैश भी बरामद कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!