Press "Enter" to skip to content

टैंकर चोरी में ठेकेदार पर 2 हजार का इनाम, इधर, नपा ने ब्लैक लिस्ट का नोटिस थमाया / Shivpuri News

शिवपुरी: नगर पालिका के टैंकर चोरी प्रकरण में नपा ठेकेदार अर्पित शर्मा अपराध पंजीबद्ध होने के बाद फरार है। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने अर्पित शर्मा की गिरफ्तारी के लिए 2 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। इधर नगर पालिका ने भी कार्य प्रारंभ नहीं करने पर ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई का नोटिस थमा दिया है। इसके अलावा नगर पालिका की कोविड-19 के समय इस्तेमाल की गईं जालियां चोरी का मामला भी सामने आ गया है।


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका के टैंकर चोरी केस में ठेकेदार अर्पित शर्मा के खिलाफ विवेचना के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने नामजद अपराध पंजीबद्ध किया है। केस दर्ज होने के बाद ठेकेदार फरार है, इसलिए गुरुवार को एसपी रघुवंश सिंह ने दो हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस नगर पालिका की जालियां चोरी मामले में भी विवेचना कर रही है। घसारही से नीचे एक फार्म हाउस से जाली बरामद कर पुलिस छानबीन में लगी है। वहीं नगर पालिका सीएमओ केशव सिंह सगर ने भी ठेकेदार अर्पित शर्मा को नोटिस जारी कर दिया है।

नोटिस में अर्पित शर्मा के लिए लिखा है कि शहर में विभिन्न रोड पर बीटी नवीनीकरण एवं सीसी मजबूती करण कार्य के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया था। अनुबंध एवं निविदा प्रपत्र की शर्तों के अनुरूप आपको वर्क ऑर्डर के दिन से 15 दिन में क्रष्ट डिजाइन एवं मिक्स डिजाइन इंजीनियरिंग कॉलेज से कराकर कार्य प्रारंभ करना था। लेकिन आपके द्वारा अभी तक ना इंजीनियरिंग कॉलेज से क्रष्ट डिजाइन एवं मिक्स डिजाइन कराया है और ना ही कार्य प्रारंभ किया है।

पिछले बिल भुगतान को लेकर नए काम शुरू नहीं किए
नपा सीएमओ द्वारा जारी नोटिस में ठेकेदार अर्पित शर्मा को लिखा है कि आपके द्वारा निकाय में पत्र प्रस्तुत कर पूर्व के लंबित भुगतानों के कारण कार्य ना करने का लेख किया है। यह निविदा एवं अनुबंध शर्तों के अनुरूप नहीं है। चूंकि अधिकतम कार्य डामर नवीनीकरण से संबंधित है, जो तकनीकि रूप से ग्रीष्मकाल में संभव है।

इसके बाद बरसात शुरू होने पर डामर नवीनीकरण कार्य संभव नहीं हाेगा। इस कारण समय सीमा में कार्य पूरा नहीं हो पाएगा। 24 घंटे के अंदर क्रष्ट डिजाइन व मिक्स डिजाइन प्रस्तुत कर कार्य प्रारंभ करें। निर्धारित अवधि में कार्य प्रारंभ नहीं होने पर एफडीआर राजसात कर दो साल के लिए प्रतिबंधित एवं ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!