शिवपुरी एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने पदभार संभालने के बाद पहली बार ऐसे लोगों को खुशी का मौका दिया है जो मोबाईल गुम हो जाने से मायूस थे। शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रुम में चोरी गए लगभग 13 लाख रुपए के 102 मोबाईलों को उनके मालिकों के सुपुर्द किया है। वापस मोबाईल पाकर लोग खुश हो गए। लोगों ने खुशी में एसपी को माला पहनाकर उनको धन्यवाद दिया।
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि जिले से चोरी गए 102 मोबाइलों को जिला सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से बरामद किया है। जिन्हें साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाला गया है। सभी असल मोबाइल मालिकों को आज सूचना देकर पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया गया था, जहां उनके खोए हुए मोबाइल सुपुर्द किए गए। इस मोके पर एसपी ने कहा कि जब भी मोबाईल गिरे या चोरी हो जाए, इसकी सूचना तत्काल पुलिस में देनी चाहिए, जिससे उस मोबाइल और उसमें डली सिम के जरिए किसी सायबर क्राइम को रोका जा सके।
गुम मोबाइल पाकर झलकी खुशी
लंबे समय बाद जब मोबाईल मालिकों को उनके चोरी हुए मोबाइल वापस मिले तो उन सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करोंदी कालोनी की रहने वाली छात्रा गिरजा पाल में अपने खोए हुए मोबाइल को पाकर ख़ुशी देखी गई। गिरजा ने बताया कि मैं दिसंबर माह में बांकड़े मंदिर पर दर्शन करने गई हुई थी, इसी दौरान किसी ने मेरी जेब से 22 हजार का नया मोबाइल चुरा लिया था। इसकी शिकायत मैंने पुलिस में दर्ज कराई थी। आज सात माह बाद मुझे मेरा मोबाईल एसपी सर ने लौटाया। मुझे बहुत ख़ुशी हुई। मैंने एसपी सर को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रदीप साहू ने बताया कि कई माह पहले मेरा 40 हजार रुपए की कीमत का मोबाईल अस्पताल चौराहे पर गिर गया था। इसकी शिकायत मैंने पुलिस में दर्ज कराई थी, जो पुलिस की सक्रियता से आज मुझे वापस मिल गया है।

एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने गुम हुए 102 मोबाइल किए सुपुर्द, एसपी को माला पहनाकर किया धन्यवाद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment