Press "Enter" to skip to content

पेड़ के नीचे प्रौढ़ का शव मिला, इधर 15 साल का मासूम तालाब में डूबा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी क्षेत्र के चन्दनपुरा में गुरुवार को एक 55 साल प्रौढ़ का शव पेड़ के नीचे मिला। मगरौनी चौकी पुलिस ने मृतक की पहचान राम सिंह पुत्र कलुआ कुशवाह के रूप में की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह 9 बजे पेड़ के नीचे एक शव मिलने की सुचना मिली थी। जानकारी जुटाने के बाद पता लगा कि मृतक घटनास्थल से 200 मीटर दूर रहता है। मृतिका की पत्नी ने बताया कि उसका पति सुबह होते से ही घर से निकल गए थे फिर वह वापस नहीं लौटे। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असल कारण पता लग सकेगा।

तालाब में डूबने से हुई 15 साल के बालक की मौत

इधर, नरवर थाना क्षेत्र के फॉरेस्ट चौकी के पास छोटे तालाब में नहाने गए एक 15 साल के बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 15 साल का बालक भोला पुत्र रामचरण लौहपीटा अपने एक साथी के साथ बुधवार की दोपहर तालाब में नहाने गया हुआ था। इसी दौरान वह तालाब में डूब गया साथ में नहा रहे बालक ने इसकी सुचना परिजनों को दी थी।

सुचना के बाद मौके पर पहुंची नरवर थाना पुलिस ने क्षेत्रीय गोताखोरों को तालाब में उतारकर कई घंटो की मशक्कत के बाद बालक के शव को तालाब से निकलवाया। पुलिस ने आज गुरुवार को बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुर कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!