Press "Enter" to skip to content

तपती धूप में लाइन लगाकर खड़े किसान: CM के निर्देश के बावजूद, न टेंट की व्यवस्था, न पानी की / Shivpuri News

शिवपुरी: खरीफ सीजन के लिए जिले के किसानों की अग्निपरीक्षा शुरू हो गई है। बदरवास जनपद के बदरवास कस्बे में किसान खाद की जरूरत को पूरा करने के लिए अभी से तपती दोपहरी में खाद गोदाम के बाहर खाद की चाह में लाइन लगाकर खड़े हुए हैं।


इसकी मुख्य वजह है कि खाद की किल्लत, विगत कई वर्षों से किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ा है। ऐसे अगले माह से खरीफ की फसल की बुवाई शुरू हो जाएगी, जिसमें किसानों को खाद की आवश्यकता रहेगी। इसी के चलते किसान अपनी बुवाई की तैयारी मानसून आने से पहले ही करने लगे हैं।

ईश्वरी गांव के रहने वाले गोलू यादव ने बताया कि मैं आज बदरवास अनाज मंडी रोड पर स्थित खाद गोदाम पर खाद लेने के लिए सुबह 7 बजे से लाइन में लग गया था और दोपहर 3 बजे तक मेरा नंबर नहीं आ पाया। ऐसे में मेरी तरह सैकड़ों किसान हर रोज खाद के लिए खाद वितरण केंद्र पर दोपहर में लाइन में लगकर खाद मिलने का इंतजार करने लगे हैं।

गोलू यादव ने बताया कि जिस समय बुवाई का समय होता है उस समय खाद समय पर नहीं मिल पाती है या फिर किसानों को खाद महंगे दामों में खरीदनी पड़ती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए किसान अभी से खाद विक्रय केंद्रों पर खाद लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं। अभी से किसान खाद के लिए परेशान हो रहे है ज्यादातर किसानों को पहले दिन टोकन मिलता है और दूसरे दिन खाद लेने पुनः खाद वितरण केंद्र पर आना पड़ता है।

सीएम ने दिए थे निर्देश

खाद की किल्लत को समझते हुए विगत वर्ष सीएम शिवराज ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए थे कि खाद केंद्रों पर किसानों के लिए टेंट लगाया जाए, साथ ही उनके बैठने सहित पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था की जाए लेकिन इस बार अभी सीएम के निर्देशों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा हैं। किसान तपती दोपहरी में घंटों लाइन में लगकर खाद पाने का इंतजार कर रहे हैं।

कोलारस एसडीएम मोतीलाल अहिरवार का कहना है कि आपने मेरे संज्ञान में लाया है। संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर किसानों की उचित व्यवस्था कराई जाएगी, जिससे खाद वितरण केंद्र पहुंच रहे किसानों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!