Press "Enter" to skip to content

नशे की गिरफ्त में आई युवा पीढ़ी नगर में बेखौफ हो रही स्मैक की बिक्री, पुलिस प्रशासन ने साधी चुप्पी / Shivpuri News

धर्मेंद्र शर्मा शिवपुरी: मामला बैराड़ थाना क्षेत्र का है। जहां स्मैकियो द्वारा बेखौफ स्मैक की बिक्री की जा रही है। स्मैक की लत युवाओं को दिन प्रतिदिन पड़ती जा रही है। लत लगने के बाद युवा स्मैकिए स्मैक खरीदने के लिए चोरी का रास्ता भी अपना रहे हैं। स्मैक का सेवन करने के बाद लोग नशे में धुत होकर इधर उधर घूमते रहते हैं। जबकि बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने नगर में हो रही स्मैक की बिक्री पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।लेकिन पुलिस प्रशासन छुटपुट कार्यवाही कर अतश्री हो जाती हैं और नगर में दिन प्रतिदिन समैकचियो की संख्या बढ़ती जा रही हैं ।धूम्रपान से लेकर शराब का सेवन तक करने में 16 साल से लेकर 25 वर्ष तक की आयु के ही युवा ज्यादा चिह्नित किए जा रहे हैं। नशे के दलदल में फंसने वालों में अच्छे अच्छे परिवारों के बच्चे भी शामिल हैं। जो पढ़ने लिखने की उम्र मेें नशे के आदी होते जा रहे हैं। इन दिनों नशा नसों में उतारा जा रहा है, उनमें स्मैक का नाम पहले लिया जा रहा है। वहीं अगर क्षेत्रवासियों की माने तो इस नशे की पुड़िया को 200 रुपए से लेकर 500 व 1000 रुपये में अलग-अलग मात्राओं में आसानी से युवाओं को मुहैया हो जाती है।
इन स्थानों पर मिल जाते है दर्जनों स्मैकची बस स्टैंड, कालामड़ गॉव, पायगाव,बिजली विभाग के पास,पुरानी अनाज मंडी,धोरिया रोड ठाकुर बाबा के पास,बैराड़ गॉव, बरोद रोड आदि जगहों पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं स्मैक बेचने वालों की पुलिस को इसकी खबर न हो लेकिन जबकि बैराड़ में पूर्व में भी एक नाबालिग की स्मैक के ओवरडोज के कारण मौत हो गई लम्बे समय से जमे पुलिसकर्मीयो कमाई का जरिया बना हुआ है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!