शिवपुरी में पति को अपनी पत्नी के मोबाइल का पासवर्ड मांगना महंगा पड़ गया। पति की हिमाकत से भड़की पत्नी ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की रोटी सेंकने वाले तवे से जमकर मारपीट कर दी। जिससे पति के सिर से खून निकल आया। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी और बेटी की शिकायत बामौरकला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने गुरुवार सुबह मां-बेटी के खिलाफ मामला पंजी बद्ध कर विवेचना में लिया है।
बामौरकला थाना क्षेत्र के हसर्रा गांव के रहने वाले 30 साल के महेन्द्र पुत्र दंगल सिंह जाटव ने बताया कि बुधवार की रात मैंने अपनी पत्नी भारती जाटव से मोबाइल का लॉक खोलने के लिए के लिए मोबाइल का पासवर्ड मांगा था लेकिन मेरी पत्नी भारती ने मुझे मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताया। इसी बात को लेकर हम दोनों में विवाद हो गया था। इसके बाद मेरी पत्नी मुझे गालियां बकने लगी जब मैंने अपनी पत्नी भारती को गाली बकने से रोका तो वह आगबबूला हो गई।
इसके बाद मेरी पत्नी ने मेरे दोनों हाथ पकड़ लिए और अपनी बेटी को टीना को घर में रखे तवा को उठा कर लाने को कहा। इसके बाद मेरी पत्नी ने मेरे सिर में तवा मार दिया। जिससे सिर से खून निकलने लगा। मेरे भाइयों ने रात में मुझे अस्पताल में भर्ती करवाया।

पत्नी से मोबाइल का पासवर्ड पूछना पति को भारी पड़ा: बेटी के साथ मिलकर तवे से मारा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment