Press "Enter" to skip to content

उधारी के पैसे लेने को लेकर हुआ विवाद, किराना व्यापारी ने ज्वेलर्स की दुकान में की तोड़फोड़ / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के सबसे व्यस्त टेकरी बाजार की बताशा वाली गली में पैसों के लेनदेन के चलते एक किराना व्यापारी ने ज्वेलर्स की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। ज्वेलर्स की दुकान के संचालक ने इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार टेकरी बाजार के बताशा वाली गली में बुधवार शाम चंद्रेश ज्वेलर्स पर शहर का किराना व्यवसायी रोहित अग्रवाल पहुंच गया। चंद्रेश ज्वेलर्स के संचालक शिरिष खंडेलवाल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। रोहित इतने पर ही नहीं रुका रोहित ने दुकान का काउंटर तक तोड़ दिया।

बताया गया है कि रोहित अग्रवाल ने शिरिष खंडेलवाल को पैसे उधार दिए थे। लम्बे समय से रोहित अपने पैसे शिरिष से मांग रहा था। जब शिरिष ने पैसे नहीं दिए तो वह उसकी दुकान पर पहुंचा और मारपीट कर दी। मामले की शिकायत शिरिष खंडेलवाल ने पुलिस को दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!