Press "Enter" to skip to content

किराए को लेकर बस में की तोड़फोड़, पुलिस ने की जाँच शुरू / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर एक बस के साथ तोड़-फोड़ करने का मामला सामने आया है। बस के ड्राइवर ने बुधवार की शाम इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अदम चेक काट मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार शिवपुरी का रहने वाला पारस सरदार नाम का युवक बुधवार को ग्वालियर से शिवपुरी आने के लिए ग्वालियर के बस स्टैंड पर पहुंचा था। जहां शरद ट्रेवल्स के मालिक गुडडू भटेले से किराए को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में बस मालिक गुड्डू भटेले और बस स्टाफ ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद पारस सरदार बस में सवार होकर शिवपुरी आ गया।

अपने साथ हुई मारपीट से आहत होकर पारस सरदार ने शरद ट्रेवल्स की बस के कांच फोड़ दिए। इस दौरान बस का स्टाफ चुप्पी साधे खड़ा रहा। इसके बाद पारस मौके से निकल गया। बस स्टाफ ने इसकी सुचना बस मालिक शरद को दी और इसकी शिकायत बस ड्राइवर प्रयाग श्रीवास्तव ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!