Press "Enter" to skip to content

जनसुनवाई: किसी ने मौत की जाँच कराने की मांग की तो सरपंच ने सचिव पर लगाए आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जहां जिले भर से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर लोग पहुंचे। इस दौरान शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को सुना और उन्हें हल करने का प्रयास किए।


ग्रामीण ने कलेक्टर से की शिकायत
बैराड़ तहसील के टोरिया खालसा गांव के रहने वाले पहलवान सिंह कौरव ने मंगलवार को कलेक्टर से शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीण ने बताया कि उसके घर पर बिजली का कनेक्शन नहीं है इसके बावजूद बिजली विभाग के द्वारा उसे बिल थमाया जा रहा है अब तक 9 हजार रूपये का बिल उसे थमाया जा चुका है। जबकि उसने अपने मकान पर बिजली का कनेक्शन ही नहीं लिया था इसकी शिकायतें भी दर्ज कराई परंतु बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं करी आज वह कलेक्टर के पास अपनी फरियाद लेकर पहुंचा है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जांच कराने की की मांग
शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनगवा में कुछ महीने पहले भरत लाल आदिवासी पुत्र कुंवर राज आदिवासी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी पुलिस ने भरत लाल की मौत के बाद पोस्टमार्टम ही कराया था। भरत की पत्नी वती आदिवासी ने कलेक्टर से पति की मौत की जांच कराने की फरियाद लगाई है महिला का कहना है कि उसका पति गांव के डिप्पी सरदार, गुरुचरण सरदार के यहां मजदूरी का काम करता था। मजदूरी मांगने पर पति के साथ मारपीट कर दी गई थी। पति के साथ हुई मारपीट में गाव का चौकीदार भी शामिल था। इसके बाद चौकीदार ही मेरे पति को बाइक पर बैठाकर घर छोड़ गया था। घर आने के बाद मेरा पति सो गया था लेकिन वह सुबह नहीं उठा, उसकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि इस मामले में सतनवाड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर रखी है।
सरपंच ने की कलेक्टर से सचिव की शिकायत
करैरा जनपद पंचायत के बघरा साजोर पंचायत की सरपंच लज्जा लोधी ने पंचायत सचिव हरिशंकर परिहार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। महिला सरपंच का कहना है कि सचिव की मनमर्जी के चलते हितग्राहियों का योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। सचिव ने रिश्वत के तौर पर अपना कमीशन फिक्स कर रखा है। सचिव द्वारा खाद्यान्न के कूपन के तीन हजार रुपए, बीपीएल कार्ड के सात हजार रुपए ओर शौचालय पास और जीओ तेग के तीन हजार रुपए की मांग की जाती है।

महिला सरपंच ने कलेक्टर से मांग की है कि सचिव का ट्रांसफर अन्य किसी पंचायत में किया जाए जिससे पंचायत के हितग्राहियों को लाभ मिल सके। इधर सचिव ने सरपंच पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। सचिव का कहना है कि सरपंच द्वारा मेरे हस्ताक्षर कराए बिना पैसे आहरित कर लिए हैं साथ ही मस्टर्ड पर कराए हुए कामों को अधूरा छोड़ दिया है सरपंच द्वारा कराए जा रहे भ्रष्टाचारी के कार्यों में सहयोग नहीं किया है। जिसके चलते सरपंच ऐसी शिकायतें दर्ज करा रही है। मैंने भी इसकी शिकायत सीईओ को कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!