शिवपुरी: नगर पालिका में विधायक निधि के चार टैंकर चोरी के मामले का अभी पूरी तरह से खुलासा भी नहीं हुआ था कि एक बार फिर नगर पालिका का नाम सुर्खियों में आ गया। नगर पालिका द्वारा कोरोना काल में खरीदी गई लोहे की जालियां चोरी को लेकर कोतवाली पुलिस को आवेदन देकर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
सीएमओ केशव सगर ने बताया कि कोरोना के दौरान राज्य सरकार से मिले बजट के दौरान पूर्व सीएमओ द्वारा करीब 8 से 10 लाख रुपए की जालियां खरीदी थी जो नहीं मिल रही है।
जानकारी के अनुसार मोहन सिंह (50) पुत्र ख्याली कुशवाह निवासी पुरानी शिवपुरी जो नगर पालिका में प्यून के पद पर पदस्थ है मोहन सिंह ने कोतवाली थाना पुलिस को एक आवेदन दिया है जिसमें उल्लेख है कि वर्ष 2020-21 में कोरोना काल में बेरीकेड के लिए जालियों का निर्माण कराया गया था तो कोरेंटाइन के लिए लगाई गई थी उसके बाद सभी जालियों को सिटी प्लाजा, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस एवं विभिन्न स्थानों पर रखी थी।
जिसकी जांच तत्कालीन एसडीएम मनोज गरवाल द्वारा की गई थी। वर्तमान में उपरोक्त जालियां उक्त स्थानों पर उपलब्ध नहीं है। कोतवाली टीआई ने अमित भदौरिया ने बताया कि आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।

टैंकर चोर के बाद अब लाखों की जालियों का चोर कौन? / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment