शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र में जाटव परिवार के सदस्यों से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली एक कार की टक्कर से पलट गई। हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जिनमें महिला सहित बच्चे शामिल थे। समाज के शादी सम्मेलन में भांजी की शादी कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद सभी घायलों को कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम रिजोदा गांव की रहने वाली 20 साल की मोहिनी पुत्री गोपाल जाटव के एक भाई दीपक और एक बहन पूजा भी है। मोहनी की मां की मौत कई साल पहले हो गई थी। तभी से मोहिनी को उसके मामा कल्ला अपने साथ अपने गांव अलावदी ले आए थे। मोहनी अपने मामा के यहां भी पली-बड़ी थी। मोहनी की शादी भी मामा द्वारा की गई थी।
इसी कड़ी में परिवार के सदस्य कोलारस में आयोजित जाटव समाज के शादी सम्मेलन में मोहनी की शादी करने परिवार के सदस्य पहुंचे हुए थे। शादी संम्पन्न होने के बाद परिवार के सदस्य अपने गांव ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव अलावदी के लिए निकले हुए थे।
तभी शिवपुरी देहरदा-रन्नौद मार्ग पर डंगोरा गांव के पास मोड़ पर रात करीब आठ बजे एक अनियंत्रित कार ने ट्रैक्टर की ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली से बाहर निकाल कर उपचार के लिए के अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। कोलारस से तीन गंभीर घायलो को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।
बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्राली मे टक्कर मारने के बाद जब कार सवार कार को लेकर मौके से भाग निकले थे लेकिन कुछ दूर जाकर कार का टायर फट गया, जिससे फार पलटने से बाल बाल बच गई। पुलिस के कार को कब्जे में लेकर हादसे की विवेचना शुरू कर दी है।

कार की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली: भांजी की शादी कर लौट रहा था परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment