Press "Enter" to skip to content

राशन दुकान के प्रबंधक, विक्रेता और सहायक विक्रेता पर केस दर्ज / Shivpuri News

कोलारस जनपद के सेमरी गांव की राशन की दुकान के प्रबंधक, विक्रेता और सहायक विक्रेता पर तेंदुआ पुलिस ने अमानत में खयानत और ईसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।


ग्रामीणों ने पिछले महीने जनसुनवाई में कलेक्टर से राशन न मिलने की शिकायत की थी। इसके साथ ही कोलारस के जगतपुर चौराहे पर चक्काजाम भी किया था। एसडीएम ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी खुशबू शुक्ला ने तेंदुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने शिकायत में कहा कि शासकीय उचित मूल्य दुकान को लेकर सेमरी के रहवासियों ने कलेक्टर को जनसुनवाई में राशन वितरण में अनियमितताओं की शिकायत की थी। शिकायत की जांच अधिकारी नायब तहसीलदार वृत लुकवासा तहसील कोलारस ने की है।

जांच के दौरान राशन दुकान पर किए गए भौतिक सत्यापन में भारी मात्रा में राशन दुकान से गायब मिला है, जबकि पोर्टल पर हजारों किलोग्राम राशन दर्ज था। इस संबंध में समिति के प्रबंधक अर्जुन सिंह लोधी को कारण बताओ नोटिस भी थमाया गया था, जिसका जवाब लोधी द्वारा नहीं दिया गया। इसी के चलते ग्रामीणों के हक का राशन खुर्द-बुर्द करने वाले समिति प्रबंधक अर्जुन सिंह लोधी, विक्रेता संजीव यादव एवं सहायक विक्रेता सुक्रम जाट की शिकायत दर्ज कराई गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!