Press "Enter" to skip to content

कोल्ड्रिंग उधार नहीं दी तो घेरकर लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की नरवर थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में एक दुकानदार को उधार कोल्डिंग ना देना महंगा पड़ गया। गांव के कुछ दबंगों ने दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई थी परंतु सुनवाई नहीं होने के चलते मंगलवार को पीड़ित ने इसकी शिकायत जनसुनवाई में पहुंचकर कलेक्टर से दर्ज कराई है। कलेक्टर ने पीड़ित को कार्यवाही का आश्वासन देते हुए शिकायत एसपी ऑफिस के लिए फॉरवर्ड करते हुए कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए हैं। दुकान में घुसकर मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आया है।


काशीपुर गांव के रहने वाले हरनाम सिंह कुशवाह पुत्र खुमना राम कुशवाह ने बताया कि वह अपने गांव में एक किराने की दुकान संचालित करता है। 14 मई की शाम 6बजे मेरा बेटा राजेंद्र कुशवाह दुकान पर बैठा हुआ था।

इसी दौरान गांव का रहने वाला हरकिशन कुशवाह दुकान पर आया और कोल्ड ड्रिंक उधार मांगने लगा। जब मेरे बेटे राजेंद्र ने उधारी देने से मना किया तो हरिकिशन भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। इसी दौरान हरकिशन ने फोन कर अपने दो साथियों को भी बुला लिया। जैसे ही हरिकिशन के 2 साथी आए तो तीनों ने मिलकर मेरे बेटे को पीटने लगे। में अपने घर के अंदर था। मैं भागकर अपने बेटे को बचाने पहुंचा। तभी हरकिशन कुशवाह के पिता मंगलिया कुशवाह और हरकिशन का भाई चौख़रिया, हरकिशन की मां, और बहन हाथ में लाठियां लेकर दुकान पर आ गईं। जिन्होंने मिलकर मुझे व मेरे बेटे को जमकर पीटा। मारपीट के दौरान दुकान में रखे 10 हजार रुपए नगद और 10 से 12 हजार रुपए का सामान लूट कर अपने साथ ले गए। जब इसकी शिकायत नरवर थाने में कर दर्ज कराई तो पुलिस ने कोई भी सुनवाई नहीं की। इसी के चलते आज मैं कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचा हूं और आरोपियों पर कार्रवाई चाहता हूं।

मामले में नरवर थाना प्रभारी आलोक भदौरिया का कहना है कि काशीपुर गांव में दो पक्षों के बीच दुकान पर विवाद हो गया था। इस विवाद में दुकान संचालक लूट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कराना चाहता है। जबकि पहले मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध करने की बात कहीं गई थी। इसी के चलते दुकानदार ने नरवर थाने में मामला दर्ज ना कराते हुए जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि उक्त दुकानदार अवैध रूप से मादक पदार्थों का भी चोरी छुपे विक्रय करता है पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!