शिवपुरी: कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान आज एक महिला ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई है. महिला ने बताया कि उसकी मां छात्रावास में रसोईया का काम करती थी. जिसकी मृत्यु हो चुकी है. अब उसे माँ की जगह अनुकंपा नियुक्ति दी जाए.
जानकारी के अनुसार पूनम माहोर निवासी संजय कॉलोनी ने कलेक्टर को दिए आवेदन में बताया कि उसकी मां श्रीमती बसंती पत्नी बाबूलाल माहोर आदिम जाति कल्याण विभाग के अधीनस्थ अध्यक्ष मध्यभारत दलित जाति मजदूर तथा मदीधार संघ शिवपुरी बालक छात्रावास दर्पण कॉलोनी में रसोईया के पद पर काम करती थी. मां बसंती माहौर का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था. उनके स्थान पर मैं काम करने के लिए जाती थी. परंतु उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण उनकी मृत्यु 30 जनवरी 2023 को हो गई. महिला ने बताया कि वे उनकी इकलौती पुत्री है. इसलिए अपनी मां के स्थान पर छात्रावास में रसोईया के पद पर या कहीं भी काम करने की इच्छुक है.

मां की हो चुकी है मौत, अनुकंपा नियुक्ति के लिए बेटी ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment