Press "Enter" to skip to content

साहब पत्नी मर गई या जिंदा हैं, 10 माह से लापता हैं, नहीं मिला कोई सुराग / Shivpuri News

शिवपुरी: आज कलेक्टर जनसुनवाई में एक युवक ने अपनी पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है. 10 माह से पत्नी लापता है. वहीं 3 बच्चे भी हैं जो युवक के साथ हैं. वहीं पत्नी को ढूंढने की गुहार लगाई है.

जानकारी के अनुसार रामकृष्ण जाटव पुत्र काशीराम जाटव आयु 32 साल निवासी ग्राम ठाटी पोस्ट खरेह तहसील बदरवास ने बताया कि उसकी पत्नी उमा जाटव पिछले 10 महीने से लापता है. काफी तलाश करने के बाद तक पता नहीं चला जिसके बाद इंदार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई. उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के अमित एवं सुमित एवं एक लड़की जिसका नाम प्रेँसी जाटव है. तीनों बच्चे युवक के साथ ही रहते हैं. पत्नी जिंदा है या मर चुकी है. इसका भी सब कुछ पता नहीं चला है. वहीं रिस्तेदारी वगैरह में सब जगह पता कर लिया है. लेकिन पता नहीं चला है. वहीं पत्नी को ढूंढने की युवक ने गुहार लगाई है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!