शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसोद गांव में एक 20 वर्षीय युवती ने अपने घर में सोमवार सुबह 10 बजे फांसी लगा ली। परिजनों ने गांव के रहने वाले एक युवक पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। अमोला थाना पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सुसाइड करने में चूल्हे का लिया सहारा
सिरसोद गांव की मुस्लिम बस्ती की रहने वाली शब्बो खान (20) सोमवार सुबह 10 बजे अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान शब्बो ने घर के कमरे फांसी लगाने के लिए मिट्टी के बने चूल्हे का सहारा लेते हुए अपने दुप्पट्टे का फंदा बनाकर झूल गई। शब्बो की मां जब घर लौटी तो उसकी बेटी फांसी के फंदे लटकी हुई थी। मां ने जैसे-तैसे बेटी के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक शब्बो की मौत हो चुकी थी।
गांव के युवक पर छेड़खानी के आरोप
शब्बो की बहन साइना ने बताया कि उसकी बहन शब्बो को गांव का रहने वाला मोहन परिहार परेशान करता रहता था। युवक उससे शादी करने की बात करता था, जबकि शब्बो उसे पसंद नहीं करती थी। इसी के चलते मोहन कभी भी छेड़छाड़ कर देता था। सोमवार सुबह घर पर शब्बो अकेली थी इसी दौरान मोहन शराब के नशे में घर पर आ गया था, और वह बहन के साथ छेड़छाड़ करने लगा था। जब बहन ने इसका विरोध किया तो उसने घर पर पत्थर बरसा दिए। रोज-रोज की प्रताड़ना से परेशान होकर शब्बो ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
अमोला थाना प्रभारी रामराजा तिवारी का कहना है युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। परिजनों के बयानों के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

20 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गाँव के युवक पर छेड़छाड़ के आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment