शिवपुरी: नगरपालिका में शिवम कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से ठेकेदारी करने वाले अर्पित शर्मा पर आखिरकार रविवार को कोतवाली पुलिस ने टैंकर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। विधायक निधि के चोरी गए टैंकरों को अर्पित ने इंडस्ट्रियल एरिया में एक आयरन वर्कशॉप में कटवाने के लिए भेजा, लेकिन दुकानदार को जब चोरी का पता चला तो उसने पुलिस के सामने पूरा राज खोल दिया। कोतवाली में बयान देने के बाद जब वर्कशॉप संचालक बाहर निकला तो उसे किसी अन्य फोन से अर्पित ने फोन पर धमकी दी तो . दुकानदार ने धमकी देने का एक और आवेदन कोतवाली में दे दिया। इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित आरडी एग्रो एजेंसी के संचालक रामदयाल ओझा ने बताया कि बीते 24 मई को ठेकेदार अर्पित शर्मा दो टैंकर लेकर हमारे पास आया और बोला कि इन्हें रंग- रोगन करके स्वरूप बदल दो। ओझा ने बताया कि मेरे पास कर्मचारी नहीं थे, इसलिए मैंने कहा कि इसमें समय लगेगा तो अर्पित ने उसे फोन पे के माध्यम से 50 हजार रुपए एडवांस देकर कहा कि इसे जल्दी करवा दो। रामदयाल ओझा ने बताया कि उसने जब यह खबर पढ़ी की विधायक निधि के टैंकर चोरी हो गए हैं तो उसे शक हुआ. ओझा ने अर्पित शर्मा से कहा कि इन टैंकरों में कोई बदलाव नहीं करूंगा आकर ले जाओ.
देख लेने की भी धमकी : रामदयाल ओझा ने बताया कि रविवार की दोपहर जब बयान देकर कोतवाली से बाहर निकला द्वार पर शर्मा ने किसी दूसरे के नंबर से फोन लगाकर धमकी दी मैं तुझे देख लूंगा ओझा ने बताया कि मैं धमकी से डर गया और मैंने कोतवाली में एक और आवेदन धमकी दिए जाने का दिया है रामदयाल का कहना है कि मैं स्वयं अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर देवी तू अगर मेरे साथ कुछ हुआ तो उसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी.
एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरी के टैंकरों का पता लगाए जाने का आदेश मंत्री का था और हमारी टीमों ने बिना देर किए चोरी के टैंकरों की पतारसी की जिसमें तीन टैंकर बरामद हो गए हैं तथा चोर भी पकड़ में आ गया है. वर्क शॉप संचालक को यदि धमकी दी है तो उसके मैं पता करता हूं.
वर्कशॉप संचालक रामदयाल ओझा ने बताया कि 2 जून की रात अर्पित शर्मा का फोन आया कि उक्त दोनों टेंकरों को अब काट दो और इसके लिए आज की रात आखिरी है. क्योंकि टैंकर चोरी का मामला तूल पकड़ चुका था. और पुलिस सरगर्मी से टेंकरो की तलाश कर रही थी. रामदयाल ने बताया कि मैंने साफ मना कर दिया कि मैं यह काम नहीं करूंगा इसके बाद रविवार को रामदयाल ने पुलिस को सूचना दे दी और टैंकर बरामद करवा दिए.






Be First to Comment