Press "Enter" to skip to content

छात्र-छात्राओं से भरी बस पलटी, 2 की मौत: वनवासी लीला करने ग्वालियर से शाजापुर जा रहे थे बच्चे, 25 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी में सोमवार सुबह करीब 5 बजे छात्र-छात्राओं से भरी बस पलट गई। हादसे में ड्राइवर और एक छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस के आगे चल रहे ट्रक का टायर फट गया था। इससे ट्रक लहराया और इसी दौरान पीछे आ रही बस उससे टकरा गई। टक्कर मारते ही बस पांच-छह पलटियां खा गई। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। 36 सीटर बस में 40 बच्चे, 10 टीचर और स्टाफ सवार था। करीब 25 छात्र-छात्राएं और स्टाफ घायल हैं। घटना देहात थाना क्षेत्र के बांसखेड़ी गांव के पास फोरलेन हाईवे की है।


सभी छात्र-छात्राएं नर्मदापुरम के बताए जा रहे हैं, जो 11 जिलों में ‘वनवासी लीला’ (गौंडी रामायणी) का कार्यक्रम करने के लिए निकले थे। तीन कार्यक्रम बच्चे कर चुके थे। चौथे कार्यक्रम के लिए ग्वालियर से शाजापुर के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। शाजापुर जाने से पहले बच्चे नीमच, मंदसौर और ग्वालियर में वनवासी लीला का मंचन कर चुके थे। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से विभिन्न जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

36 सीटर बस में 40 बच्चों समेत करीब 10 टीचर और स्टाफ के लोग थे। बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
36 सीटर बस में 40 बच्चों समेत करीब 10 टीचर और स्टाफ के लोग थे। बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस को आशंका- ड्राइवर को झपकी आने से बेकाबू हुई बस

कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया ने बताया कि बच्चे बस (MH11T9991) से ग्वालियर से शाजापुर जा रहे थे। बांसखेड़ी गांव के पास बस अचानक पलट गई। बच्चे सरकार द्वारा चलाए जा रहे वनवासी लीला कार्यक्रम के लिए टूर पर निकले थे। बीती रात करीब 1:30 ग्वालियर में कार्यक्रम कर वे शाजापुर के लिए निकले थे। हादसे में ड्राइवर करण यादव और छात्र अमन की मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस ने आशंका जताई है कि बस के ड्राइवर को झपकी आई होगी। इससे बस बेकाबू होकर ट्रक से टकरा गई होगी।

छात्र बोला- सामने चल रहे ट्रक का टायर फट गया

छात्र एरिक्स सालोमन ने बताया, ‘हम नर्मदापुरम के रहने वाले हैं। ग्वालियर में कार्यक्रम खत्म कर शाजापुर के लिए निकले थे। सामने चल रहे ट्रक का टायर फट गया। ट्रक अनियंत्रित हुआ तो बस उससे जा टकराई। इस बार हम 11 दिन के टूर पर थे। ज्यादा दूर होने पर शो के लिए ब्रेक मिलता है। पास के जिले होने पर अगले दिन कार्यक्रम कर लिया जाता था।’

25 छात्र-छात्रा और स्टाफ घायल

दीक्षा पुत्री महेंद्र (25), अर्जुन शर्मा पुत्र मांगीलाल शर्मा बुधनी (18), शिवा पुत्र महेंद्र बुधनी, काव्या राजपूत पुत्री शिवचरण (14), पीयूष परमार पुत्र रामकुमार वर्मा (14), परी पुत्री प्रकाश राव नामदेव (15), सलोनी गौर पुत्र सुनील गौर (17), योगिता राजोरिया पुत्री प्रकाश राजोरिया (17), तेजस्वी राजपूत पुत्र शिवचरण राजपूत (18), मुस्कान पुत्री गुलजार (19), दीप सिला पुत्री गुलजार बेगपुर (20), नैंसी तनेजा पुत्री प्रेम तनेजा (19), मेघा वर्मा पुत्री महेश वर्मा (26), पल्लवी पुत्री भागचंद (17), भावेश पुत्र रविंद्र (12), अजय शर्मा पुत्र मंगली प्रसाद शर्मा (18), अजय शर्मा पुत्र बीएन शर्मा (38), आकांक्षा पुत्री ध्यान चंद्र (19), शालिनी साहू पुत्री अमृतलाल (48), भागचंद भगोरिया पुत्र रामस्वरूप (15), योगेश शर्मा कोरियोग्राफर, अनिल बनोरिया पुत्र रामेश्वर प्रसाद बनोरिया (57) निवासी नर्मदापुरम व्यास कॉलोनी, नरेंद्र सिंह संतोष सिंह (20), वर्षा और आरती।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!