Press "Enter" to skip to content

4 पानी टैंकरों में से 3 बरामद: लावारिश हालात में एक गली से हुए बरामद, अब एक की तलाश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: नगरपालिका से चोरी हुए पानी के चार टैंकरों में से तीन पानी के टैंकरों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। टैंकर चोरी के बहुचर्चित इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया था। बता दें कि चोरी हुए पानी के टेंकरों को क्षेत्रीय विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने नपा को विधायक निधि से दिए थे।


शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एक टैंकर फिजिकल क्षेत्र की मजिस्ट्रेट कोठी के पास एक गली में लावारिश हाल में बरामद कर लिया था। वहीं, आज दो टैंकरों को पुलिस ने आरडी एग्रो वर्क्स शॉप के मालिक रामदयाल झा की सूचना पर वर्कशॉप से बरामद कर लिया है।

आरडी एग्रो वर्क्स शॉप के मालिक रामदयाल झा के अनुसार दो टैंकर अर्पित शर्मा द्वारा रिपेरिंग के लिए भिजवाए थे उन्हें मीडिया के माध्यम से टेंकर चोरी की सूचना मिली थी। टैंकर संधिग्ध लगे थे। इसी के चलते दो टैंकर की सूचना पुलिस को दी थी। बता दें, कि नगर पालिका से चोरी हुए टैंकरों का मामला काफी दिनों से गरमाया हुआ है।

रामदयाल झा की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों टेंकरों को जब्त कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अमित भदौरिया का कहना है कि नपा के चार पानी के टैंकर चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था पुलिस ने चार में से तीन पानी के टेंकरों को बरामद कर लिया है पहले से दर्ज इस मामले में पुलिस ने अर्पित शर्मा का नाम जोड़ दिया है शेष एक टैंकर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!