Press "Enter" to skip to content

मसूर में दवा मिलाने के लिए मुंह से खोला सीसी का ढक्कन, मुँह में चली गई जहरीली दवा, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम इम्लावादी में एक युवक मसूर में दबा मिलाने के लिए मुंह से ढक्कन खोल रहा था. तभी अचानक दवा मुंह में चली गई. जिससे युवक की हालत बिगड़ गई. वहीं परिजनों ने जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया है.

जानकारी के अनुसार राजेश यादव पुत्र सोम सिंह यादव उम्र 45 साल निवासी ग्राम इम्लावादी थाना इंदार अपने खेत पर मसूर में दवा बनाने के लिए मुंह से सीसी का ढक्कन खोल रहा था. तभी जहरीला पदार्थ मुंह में चला गया. जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई. वहीं साथ में परिजन भी मौजूद थे. जिन्होंने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर युवक का उपचार जारी है. और हालत में सुधार है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!