Press "Enter" to skip to content

नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी, घर पर नानी के साथ अकेली थी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नया गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जांच-पड़ताल में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार संपत जाटव उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिरसौद की शादी नया गांव के रहने वाले पवन जाटव से 1 माह पहले हुई थी. वहीं 1 माह बाद ही नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी है. आपको बता दें मृतिका के चाचा और पिताजी ताऊजी का इलाज कराने शिवपुरी जिला अस्पताल आए हुए थे. तभी नानी के साथ घर पर नवविवाहिता अकेली थी और उसने फांसी लगाकर जान दे दी है. मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने मौके की जाँच पड़ताल कर जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतिका का पीएम कराया जा रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!