Press "Enter" to skip to content

गणेश कॉलोनी में 12 वीं की छात्रा ने माँ की साड़ी से फंदा बनाकर लगाई फांसी / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर की गणेश कॉलोनी में 17 साल की नाबालिग छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव की रहने वाली प्रीति पिता धनीराम जाटव (17) शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र की गणेश कॉलोनी के घर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। प्रीति के साथ उसकी बड़ी बहन प्रियंका बीए सेकेंड ईयर और प्रीति का भाई 9वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। प्रीति और उसके भाई-बहन की देखरेख के लिए भाभी साथ रहती थी। प्रीति ने इस बार 11वीं कक्षा के परीक्षा दी थी, जिसे पास करने के बाद वह 12वीं कक्षा में आई थी।

प्रीति के पिता धनीराम जाटव ने बताया कि बेटी प्रीति शनिवार रात खाना खाकर सो गई थी। मकान में चार कमरे है, जहां रात में प्रीति ने अपनी मां की साड़ी का फंदा बनाया और उसी से फांसी लगा ली। सुबह प्रीति की भाभी ने उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!