शिवपुरी: सीहौर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दंपती को अकेला पाकर कट्टे की नौक पर रोक लिया। बदमाशों ने विवाहिता के सोने व चांदी के जेवर लूट लिए हैं। सीहौर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
फरियादी कमल सिंह (23) पुत्र बादाम सिंह बघेल निवासी ग्राम साबौली नरवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह पत्नी स्वाति बघेल के संग ससुराल सिरसौद से अपने गांव लौट रहा था। शनिवार की दोपहर 12:30 बजे गनियार व बडेरा चौराहे के बीच पहुंचे तो तीन बदमाश बाइक से बडेरा तिराहे की तरफ से आ रहे थे। कमल सिंह ने बताया कि बदमाशों ने हमें देखकर अपनी बाइक मोड़ी और तेजी से आगे चले गए।
बाइक पर बीच में बैठे बदमाश ने कट्ट दिखाकर हमें रोक लिया। पीछे बैठे बदमाश ने स्वाति से सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने की पुतरिया, नाक की बेसर, चांदी का बेल्ट उतरवा लिया और बैग भी ले लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बडेरा तिराहे की तरफ भाग गए। बाइक चला रहा पहला बदमाश हेलमेट और पीछे बैठे दोनों बदमाश तौलिया से मुंह ढंके हुए थे।

विवाहिता से कट्टे की नोक पर सोने व चांदी के ज़ेवर लूटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment