Press "Enter" to skip to content

ससुराल पत्नी को लेने गए युवक ने खाया जहर, पत्नी ने आने से किया था इंकार, 12 साल से नहीं हुए बच्चे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेरखेड़ी में एक पति अपनी पत्नी को लेने गया था, पत्नी ने आने से इंकार कर दिया तो नाराज पति ने गुस्से में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. वहीं युवक को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार सिकंदर मोर्य पुत्र मनीराम मौर्य उम्र 31 साल निवासी सिरसौद थाना पोहरी अपनी ससुराल बेरखेड़ी थाना कोलारस पत्नी लक्ष्मी मौर्य को लेने गया हुआ था. तभी विवाद हो गया और पत्नी ने साथ आने से इंकार कर दिया. जिसके बाद युवक ने बाजार से सीसी लाकर उसका सेवन कर लिया. वहीं युवक की हालत बिगड़ी तो युवक के ससुराल वालों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां युवक का उपचार जारी है.

लक्ष्मी मौर्य ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और 12 साल से उसके यहां बच्चे नहीं हुए. कई बार इलाज कराया गया है. वही पति बार-बार अपनी मर्जी से छोड़ जाता था और चाहे जब ले जाता था इसी के चलते जब 2 माह पहले पत्नी मायके आई तो ससुराल पति लेने पहुंचा लेकिन पत्नी ने जाने से इंकार कर दिया. जिसके चलते युवक ने बाजार से सीसी लाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!