Press "Enter" to skip to content

शादी का झांसा देकर 2 साल से कर रहा अंकित शर्मा बलात्कार, 2 बार किया प्रेग्नेंट, युवती ने सुसाइड करने का भी किया प्रयास / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर एसपी ऑफिस से आ रही है. जहां एक युवक ने एक युवक के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है. शादी का झांसा देकर 2 साल से युवक युवती के साथ बलात्कार करता रहा. लेकिन बाद में शादी नहीं की और युवती को अकेला छोड़ दिल्ली में भाग खड़ा हुआ.

जानकारी के अनुसार जिले के गोवर्धन की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने एसपी को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 2019 में हुई थी. लेकिन उसका पति आए दिन मारपीट करता था. जिसके चलते उसने अपने पति को छोड़ दिया 2 साल पहले उसी के गांव के युवक अंकित शर्मा उम्र 27 साल के साथ फेसबुक पर उसकी फ्रेंडशिप हुई और नंबर बदले गए जिसके बाद युवती और युवक एक दूसरे के संपर्क में आए और उसके बाद से ही 2 साल से लगातार युवक युवती के साथ बलात्कार करता रहा.


युवती का शिवपुरी, झांसी सहित दिल्ली में 2 साल से वह बलात्कार करता रहा और शादी का झांसा देता रहा. इस दौरान युबती दो बार प्रेग्नेंट भी हुई युवक ने खाने में दवा मिलाकर उसका गर्भपात कराया. लेकिन हद तो तब हो गई जब 30 मई को युवक की सगाई होने की खबर जैसे ही युबती को पता चली तो युवती ने सुसाइड करने का प्रयास किया. वहीं युवती को अकेला छोड़ युवक रात को भाग खड़ा हुआ, और पर्स में रखे 30,000 नगदी भी ले गया.

युवती ने बताया कि उसकी सगाई हो चुकी है. इसी के चलते झगड़ा हुआ और उसने सुसाइड करने का प्रयास किया इसके बाद युवती ने बताया कि अब उसकी 22 जून को शादी होने वाली है ऐसे में एसपी से महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!