Press "Enter" to skip to content

बाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी ने कहा शराब पिलाकर सड़क पर फेंका शव / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास गुरुवार रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई थी। जबकि दोनों गंभीर घायलों को पिछोर के अस्पताल में पुलिस ने भर्ती करा दिया था। दोनों घायल रिश्ते में सगे भाई हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए, 279, 337 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। लेकिन शुक्रवार कोा पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंची मृतक की पत्नी ने पति की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक देने के आरोप लगाए हैं।


जानकारी के अनुसार ब्रजेश जाटव पुत्र जमुना प्रसाद जाटव निवासी ग्राम लवेड़ा गांव के दो आदिवासी युवक छोटू पुत्र मातादीन और उसके भाई दयाराम को साथ लेकर अपनी बाइक से खोड़ जाने के लिए निकला था। रात करीब 11 बजे जैसे ही बाइक सेमरी गांव के पास पहुंची तो वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां ब्रजेश जाटव की मौत हो गई। जबकि छोटू और उसके भाई दयाराम को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में शिवपुरी रैफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।

पत्नी ने लगाए ह्त्या के आरोप

इधर, मृतक ब्रजेश जाटव की पत्नी ने अकलवती ने शुक्रवार को इस घटना को दुर्घटना न मानते हुए पति की मौत को साजिश करार देते हुए हुए गांव के रहने वाले सौरभ लोधी, परवान लोधी, राकेश लोधी,दयाराम आदिवासी, छोटू, नंदू पर हत्या पति की ह्त्या कर शव सड़क पर फेंक देने के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि मेरे पति की हत्या ठेके पर लिए हुए खेत के चलते की गई है। इन सबने मिलकर पहले मेरे पति को शराब पिलाई और फिर उसकी हत्या कर सड़क पर फेंक दिया।

मामले में पिछोर थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर का कहना है कि 2 घायलों के बयानों ने अनुसार उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। फिलहाल मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है जो भी जांच में निकलकर सामने आएगा। उसी हिसाब से कार्यवाही की जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!