Press "Enter" to skip to content

विधायक पूर्व मंत्री केपी सिंह कक्काजू ने नवीन नगर परिषद कार्यालय की बिल्डिंग का किया लोकार्पण / Shivpuri News

शिवपुरी: पिछोर के बिजासन माता मंदिर के पास नगर परिषद कार्यालय की नवीन बिल्डिंग का लोकार्पण पिछोर विधायक के पी सिंह कक्काजू ने किया इस बिल्डिंग को बनाने की लागत 92 लाख आई है नवीन बिल्डिंग के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू रहे एवं इस कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कविता विकास पाठक के साथ नगर परिषद के पार्षद भी मौजूद रहे नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु एवं नगर के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के भोजन भी कराए गए, कार्यक्रम के दौरान विधायक के पी सिंह कक्काजू ने कहा कि पिछोर मैं एक नया बस स्टैंड भी बनाना है बस स्टैंड बनाने के लिए जमीन भी स्वीकृत हो चुकी हैं
भाजापा शासन द्वारा 10000000 रुपए की राशि नया बस स्टैंड बनाने के लिए आई थी, लेकिन उस राशि का पता नहीं चला क्या हुआ.
विधायक केपी सिंह ने कहा कि न्यायालय की बिल्डिंग के सामने जो पहाड़ी पर बस स्टैंड के लिए जमीन का आवंटन कराया था उसी जमीन पर नया बस स्टैंड भी बनाया जाएगा. कार्यक्रम के अंत में नगर परिषद उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने मुख्य अतिथि एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!