Press "Enter" to skip to content

पत्नी की बहन से बनाना चाहता था संबंध, साथ नहीं भेजा तो रास्ते में कर दी बेरहमी से पत्नी की मारपीट / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव गागोनी चक्क के रास्ते में एक पति ने अपनी पत्नी की रास्ते में बेरहमी से मारपीट कर दी. वहीं पति अपनी पत्नी की छोटी बहन से संबंध बनाना चाहता था और उसे अपने साथ ले जाना चाहता था. जिसका विरोध जब परिवार वालों ने किया और मना कर दिया तो रास्ते में पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर दी.

जानकारी के अनुसार पूजा जाटव पत्नी हल्के जाटव उम्र 30 साल निवासी गागोनी चक्क थाना इंदार अपने भाई की शादी में शामिल होने आई अपने पति के साथ मायके भासौर थाना बदरवास आई हुई थी. तभी शादी के बाद जैसे ही महिला के परिजनों ने महिला और उसके पति की विदाई की तो रास्ते में पत्नी की पति ने बेरहमी से मारपीट कर दी. जब महिला से इसका कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी और उसके यहां एक 8 साल का लड़का है और एक 6 साल का लड़का है. वही लगातार बीच-बीच में मारपीट और प्रताड़ित पति द्वारा किया जाता था. वहीं बार-बार कहा जाता था कि छोटी बहन को भी साथ में लेकर आ वहीं जब भाई की शादी हुई तो पति ने पहले ही कह दिया था कि छोटी बहन को मेरे साथ कर देना जब शादी की विदाई की गई तो छोटी बहन को जब परिजनों ने उसके साथ नहीं भेजा तो रास्ते में पत्नी को रोककर बेरहमी से मारपीट कर दी. दोनों बेटे भी पत्नी के साथ थे. महिला का पति इंदौर में हॉस्टल में खाना बनाने का काम करता है. 30 मई की महिला की भाई की शादी थी. जिसमें शामिल होने पूरा परिवार आया हुआ था. घायल महिला को जिला अस्पताल में सास, ससुर और पति ने भर्ती कराया. जहां घायल महिला का उपचार जारी है. महिला ने बताया कि इससे पहले थोड़ी मारपीट करता था. लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही कर दी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!