Press "Enter" to skip to content

सगे भाई की हत्या के बाद फरार दो भाई और भतीजी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाने की सुनारी चौकी पुलिस ने पपरेडू गांव में सगे भाई की हत्या के मामले में फरार दो भाई व भतीजी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के बाद दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।


जानकारी के मुताबिक हत्या के प्रकरण में फरार त्रिलोक पुत्र दौलत सिंह रावत, हाकिम पुत्र दौलत सिंह रावत और कामिनी पुत्री त्रिलोकसिंह को सुनारी चौकी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस ने मां-बेटे सतेंद्र रावत व उसकी मां गुड्डी बाई को 18 मई को ही गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि आंगन से भैंसें निकालने को लेकर 17 मई को विवाद हो गया था।

उम्मेद सिंह रावत की उसी के भाई त्रिलोक, हाकिम व भाभी गुड्‌डी, भतीजे सतेंद्र व भतीजी कामिनी ने लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्या के केस में सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!