Press "Enter" to skip to content

सास और 4 देवरो ने मिलकर भाभी को सरिए से मारा, कुएं से पानी निकालने को लेकर हुआ विवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिल्लारपुर में एक महिला को उसके चार देवर और सास ने मिलकर मारा, पूरा मामला कुए से पानी निकालने को लेकर था. जिसके चक्कर में विवाद हो गया.

जानकारी के अनुसार धंनो जाटव पत्नी मनका जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम सिल्लारपुर हनुमंती चौराहा थाना करैरा ने बताया कि कुएं से पानी निकालने को लेकर मारपीट की गई है. वहीं सभी का कुएं में हिस्सा है और जब वह पानी निकालने के लिए गई तो 4 देवरो सहित सास ने मिलकर सरिए से हमला कर दिया. वहीं सास रामको, देवर सुखनंदन, गोविंद, पंकज ने मिलकर धन्नो जाटव पर सरिए से हमला कर दिया. जिसके बाद महिला थाने पहुंची जहां से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं महिला का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!