Press "Enter" to skip to content

खड़ा ट्रैक्टर अचानक चलने लगा, पास में खड़े बुजुर्ग के पैर पर चढ़ा, पैर में आए टांके / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर शिवपुरी के जिला अस्पताल से है. जहां एक बुजुर्ग को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वहीं बुजुर्ग ट्रैक्टर के पास खड़ा हुआ था. अचानक ट्रैक्टर चलने लगा, जिसके बाद बुजुर्ग के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया.

जानकारी के अनुसार हरज्ञान पुत्र बच्ची लाल पाल उम्र 60 साल निवासी ग्राम सिलानगर अपने घर में ट्रैक्टर के पास खड़ा हुआ था. तभी अचानक ट्रैक्टर चलने लगा, जिसके बाद बुजुर्ग के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया. बुजुर्ग के पैर में हल्की सी चोट आई है. वहीं परिजनों ने जिला अस्पताल में बुजुर्ग को भर्ती कराया. जहां बुजुर्ग के पैरों में टांके आए हैं और इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!