Press "Enter" to skip to content

काला नमक समझकर मोहिनी प्रजापति ने खा ली चूहे मारने की दवा, नरवर की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नरवर में एक महिला ने चूहे मारने की दवा काला नमक समझकर खा ली, इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ी परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार मोहिनी प्रजापति पत्नी गणेश प्रजापति उम्र 22 साल निवासी नरवर ने बताया कि वह घर पर अकेली थी और खाना खाने के बाद काला नमक चख रही थी. तभी महिला ने जैसे ही काला नमक समझकर चूहे मारने की दवा खाई, तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों ने तुरंत ही नरवर से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है और इलाज जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!