Press "Enter" to skip to content

बंदरिया से परेशान महिलाएं पहुंची कलेक्ट्रेट: कहा- महिलाओं को ही बनाती है निशाना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अमोला क्रेशर पंचायत में एक बंदरिया पिछले कुछ महीनों से महिलाओं की दुश्मन बनी हुई है। इस बंदरिया की खास बात यह है कि यह बंदरिया सिर्फ महिलाओं पर हमला करती है। गांव की रहने वाली महिलाओं ने निजात पाने के लिए कई शिकायतें वन विभाग को दर्ज कराई लेकिन वन विभाग की टीम ने बंदरिया का रेस्क्यू नहीं कराया। बुधवार को अमोला क्रेशर पंचायत की रहने वाली महिलाओं ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है।


कलेक्टर से शिकायत लेकर पहुंची अमोला क्रेसर निवासी उषा केवट ने बताया की गांव में एक बंदरिया से पिछले 8 माह से गांव की सभी महिलाएं परेशान है। मेरी मां को दूसरी बार बंदरिया ने काट लिया है। इससे पहले भी बंदरिया की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन वन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की, पिछली वार मेरी मां को हर्जाने के एवज में पांच हजार रुपए देने की बात पंचायत के जरिए हुई थी लेकिन हर्जाने के राशि नहीं मिली और अब मेरी मां को दूसरी बार बंदरिया ने काट लिया।

उषा केवट ने बताया कि गांव में और भी बंदर हैं लेकिन वह किसी को नहीं काटते हैं लेकिन एक बंदरिया गांव की सिर्फ महिलाओं पर हमला बोल देती है अब तक बंदरिया ने करीब 20 महिलाओं को अपना शिकार बना लिया है उक्त बंदरियां की ख़ास बात यह कि बंदरिया कभी किसी पुरुष पर हमला नहीं करती है। ग्रामीणों ने कई बार वन परिक्षेत्र अधिकारी और अन्य वन कर्मियों सहित 181 पर भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई आज भी इस बंदरिया की शिकार तीन महिलाएं गई। जिन्हें ग्रामीणों ने शिवपुरी जिला चिकित्सालय भेजा है। इसी के चलते आज कलेक्टर से बंदरियां को जल्द पकड़वाने की गुहार लेकर पहुंचे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!