शिवपुरी में पाल बघेल समाज ने बुधवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस रैली में पाल बघेल धनगर समाज के लोग शामिल हुए और लोग माता देवी अहिल्याबाई होलकर के जय-जयकारों से स्वागत किया।
पाल महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीताराम पाल और पाल समाज के जिला अध्यक्ष एडवोकेट रामस्वरूप बघेल ने बताया कि पाल बघेल समाज हर वर्ष अपने आराध्य लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाता है। शिवपुरी जिले की प्रत्येक तहसील में इस बार जयंती मनाई जा रही है। रैली में समाज की बेटी को लोक माता के रूप में सजा कर लाया गया और शिव प्रतिमा भी इस दौरान चल समारोह के साथ-साथ चली। रैली का प्रारंभ काली माता मंदिर से हुआ, जिसका समापन गांधी पार्क में हुआ। रैली में बच्चे जवान और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुद्वारे के पास अखिल भारतीय पाल महासभा के पदाधिकारियों ने रैली का पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और पानी पाउच का वितरण कर स्वागत किया। शहर में भी जगह-जगह रैली का स्वागत किया गया।
रैली में ग्वालियर नगर निगम के पूर्व पार्षद ख्यालीराम पाल, समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष तोरण सिंह पाल, परदेश मंत्री गोपाल बघेल, रिटायर्ड डीएसपी मदन पाल, डॉ. अजेंद्र पाल, रोशनलाल पाल, मोहनलाल पाल, संतोष राजपाली, होलकर सेना जिला अध्यक्ष पंकज पाल, शिक्षक भरत पाल, विशाल सिंह पाल, वासुदेव पाल, भगवत सिंह पाल, सुरज फौजी, श्रीलाल बघेल शामिल हुए।

पाल समाज ने मनाई धूमधाम से मनाई, बड़ी संख्या में समाजजन इक्कठा हुए / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment